मेरी मइया ने कैसी सौगात दे दी,
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4
रात का जो भी जागरण कराये,
भगवती माता उसके आये – 2
ओ लेके बजरंगी संग,
भैरों मस्त मलंग,
ओ माँ ने भक्तों को दर्शन की रात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4
जिस घर ज्योति का हो उजाला,
वही घर होता जग में निराला – 2
गायक मुनियो में माँ,
ऋषि मुनियों में माँ,
अपने भक्तों को भक्ति भी साथ दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4
दुख हरणी ये दीन दयाला,
ये माँ काली ये मां ज्वाला,
मारे शुम्भ निशुम्भ,
मधु-कैदम-कुटुम्ब
ओ माँ ने कैसे-कैसे दुष्टों को मात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Agar Apko Koi Bhi Lyrics Chahiye Ap Mujhe Bataiye Ji