बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में Hey Guru Dev Parnaam Apke Charno Mei Hindi Lyrics

       तीन लोक नव खंड में, गुरु से बड़ो ना कोय
       प्रभु कहे सो टल सके, पर गुरु कहे सो होए

       सब धरती कागज़ करूँ, लेखनी सब वनराय
       समुद्र को स्याही, पर गुरु गुण लिख्यो ना जाए

सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में

हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी, कंठ शारदा माता है
जो भी मुख से वचन कहें, वो वचन सिद्ध हो जाता है
हैं गुरु ब्रह्मा, हैं गुरु विष्णु, हैं शंकर भगवान आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में...

जनम के दाता मात पिता हैं, आप करम के दाता हैं
आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य विधाता हैं
दुखिया मन को रोगी तन को, मिलता है आराम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में...

निर्बल को बलवान बना दो, मूर्ख को गुणवान प्रभु
‘देवकमल’ और ‘वंसी’ को भी ज्ञान का दो वरदान गुरु
हे महा दानी हे महा ज्ञानी, रहूँ मैं सुबहो श्याम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Agar Apko Koi Bhi Lyrics Chahiye Ap Mujhe Bataiye Ji

मने नाचन दे जगराते मे।।

मै तो नाचूँ मईया जी के नवरते मे, मने नाचन दे जगराते मे।। ढोलक झांझ मन्झिरे बाजे, अन्ग्ना मईया आन बिराजे, अरे मै तो आज नहीं हुँ आपे मे, मने न...