रविवार, 6 मई 2018

Arti Arti Khatu Shyam Baba Ki Hindi Lyrics

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे |खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे || ॐ

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे |तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े || ॐ

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे |खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जले || ॐ

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे |सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे || ॐ

झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे |भक्त आरती गावे, जय - जयकार करे || ॐ

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे |सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम - श्याम उचरे || ॐ

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे |कहत भक्त - जन, मनवांछित फल पावे || ॐ

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे |निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे || ॐ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Agar Apko Koi Bhi Lyrics Chahiye Ap Mujhe Bataiye Ji

मने नाचन दे जगराते मे।।

मै तो नाचूँ मईया जी के नवरते मे, मने नाचन दे जगराते मे।। ढोलक झांझ मन्झिरे बाजे, अन्ग्ना मईया आन बिराजे, अरे मै तो आज नहीं हुँ आपे मे, मने न...