हाथ जोड़ विनती करू , सुनियो चित्त लगाएं
दास आ गयो सरन में , रखियो म्हारी लाज
धन्य ढुंढारो देश हैं , खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि मेरे श्याम की, दर्शन से कल्याण
श्री श्याम श्याम तो मैं रटू , श्याम है जीवन प्राण
श्याम भक्त जग में बड़े , उनको कर प्रणाम
खाटू नगर के बीच में , बण्यो आपको धाम
फागुन शुक्ल मेला भरे , जय जय बाबा श्याम
फागुन शुक्ला द्वादशी , उत्त्सव भरी होये
मेरे बाबा के दरबार से , खाली जाये न कोए
उमापति लक्ष्मीपति , सीतापति श्री राम
लज़्ज़ा सबकी राखियो , खाटू बाबा श्याम
पान सुपारी इलाइची , इतर शुगंधि भरपूर
सब भक्तन की विनती , दर्शन देओ हुज़ूर
‘आलूसिंह’ प्रेम से , धरयो श्याम को ध्यान
श्याम भक्त पावे सदा , श्याम कृपा से मान
श्याम कृपा से मान,श्याम कृपा से मान…
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Agar Apko Koi Bhi Lyrics Chahiye Ap Mujhe Bataiye Ji